डायबिटीज का रामबाण इलाज है केले का फूल, कैसे?
केले की खेती भारत सहित कैरेबियन देशों में अधिक की जाती है। इसके सेवन से शरीर को जल्दी ऊर्जा की प्राप्ति होती है। वही दूसरी ओर केला खाने से वजन भी बढ़ता है। दुबले-पतले लोगों के लिए केला किसी दवा से कम नहीं है। इसके साथ ही केले का फूल भी सेहत के लिए लाभदायक होता है।
प्राचीन काल से भारत में है ये फूल
ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले मलेशिया में केला पाया गया था। वही युगांडा में सबसे ज्यादा खाया जाता है। हालांकि, भारत में यह फल प्राचीन काल से है। सनातन धार्मिक ग्रंथों में इसका वर्णन है। यहाँ तक की गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा भी की जाती है। इस पौधे में विष्णु जी वास करते हैं। आज भी भारत में लोग केले के पत्ते पर भोजन ग्रहण करते हैं।
शोधों से यह पता चला
- केले के सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है।
- कई शोधों में खुलासा हुआ है कि डायबिटीज के मरीजों को केले के फूल का सेवन जरूर करना चाहिए।
आइये आपको बताते है कि कैसे यह डायबिटीज में मददगार साबित होता है-
एक रिसर्च लेख के अनुसार, केले के फूल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज बनता है। इसके सेवन से ग्लूकोज बहुत कम बनता है। और इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडें जो डॉयबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक हैं।
- ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए केले के फूल का सेवन लाभदायक हैं।
- आप चाहे तो इस फूल को उबालकर भी खा सकते हैं।
- इसकी सब्जी भी बना सकते हैं।
केले के फूल के साथ बनाएं ऐसे दाल
- एक पैन में तेल गर्म करके राई डाले।
- इसके बाद इसमें उड़द की दाल और चने की दाल, पानी डालकर ढक दें
- जब कि यह ब्राउन न हो जाए।
- 5-6 करी पत्ता और कटे हुए केले के फूल, 1 चम्मच सांभर पाउडर, आधा चम्मच हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर ढक्कन बंद करके पकाएं 5-6 मिनट बाद बनकर तैयार हो जाएगा।
- इसके बाद इसका सेवन गर्मागर्म करें।
तनाव में भी लाभकारी
- केले के फूलों में मैग्नीशियम पाया जाता है
- आपके दिमाग को आशंत रखकर तनाव को कम करने में मदद करता है।